पेटीएम के शेयरों में आई 6% की तेज़ी, जनवरी के बाद पहली बार हुआ ₹700 के पार
पेटीएम के शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 6% उछलकर ₹703.35 पर पहुंच गए। इस साल जनवरी के बाद पहली बार कंपनी के शेयरों का दाम ₹700 के पार पहुंचा है। यह शेयर 9 मई को अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर ₹310 से 126% बढ़ गया है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹998.30 है।