पेट और पसलियों का दर्द भी है किडनी डैमेज का संकेत: हेल्थ कोच
हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट विक्रम सेठा ने बताया है कि सेडेंटरी लाइफस्टाइल के चलते आजकल युवाओं में किडनी डैमेज के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट दर्द, दाएं हिस्से में पसलियों का दर्द, पेशाब का रुक-रुककर आना, पैरों के तलवों में दर्द के साथ सूजन होना, सुबह के समय उल्टियां आना किडनी डैमेज के संकेत हो सकते हैं।