पैट कमिंस और ट्रैविस हेड को ऑस्ट्रेलिया में नहीं पहचान सके कई लोग, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक व्लॉगर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया में लोगों से वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस और बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड के बारे में पूछता दिख रहा है। इस दौरान अधिकांश लोग कमिंस और हेड को नहीं पहचान सके। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया में...क्रिकेट खत्म हो रहा है।"