पेटीज में निकले कीड़े, लगी मिली फफूंद; अलीगढ़ के मशहूर फूड आउटलेट का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मशहूर फूड आउटलेट की पेटीज में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। पेटीज में फफूंद भी लगी मिली जिससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।