पेट पर 2 बार लात मारी, चेहरे पर कई मुक्के मारे: पूर्व बॉयफ्रेंड को लेकर अभिनेत्री जसीला परवीन
मलयालम टीवी ऐक्ट्रेस जसीला परवीन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जसीला ने तस्वीरों में अपनी चोट दिखाते हुए कहा, "न्यू ईयर पार्टी के बाद उससे (पूर्व बॉयफ्रेंड) बहस हुई थी...उसने मेरे पेट पर दो बार लात मारी, मेरे चेहरे पर कई मुक्के मारे...जिससे होंठ के पास चोट आई।"