पेट फूलना व ओवेरियन कैंसर के बीच हो सकता है संबंध, डॉक्टर ने बताए लक्षण
फोर्टिस हॉस्पिटल की डॉक्टर रेणुका गुप्ता के मुताबिक, पेट फूलना वास्तव में ओवेरियन कैंसर का एक वॉर्निंग साइन हो सकता है। उन्होंने कहा कि पेट का लगातार और असामान्य तरीके से फूलना चिंता का विषय होना चाहिए। डॉक्टर रेणुका ने कहा, "हफ्तों तक लगातार पेट फूलने को खानपान के कारण कभी-कभार होने वाली ब्लोटिंग से अलग समझा जाना चाहिए।"