पेट में छुपाकर लाए ₹2.08 करोड़ का सोना, चेन्नई में 2 गिरफ्तार
चेन्नई हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सिंगापुर से आए दो यात्रियों को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने पेट के अंदर तीन कैप्सूल में 1.7 किलोग्राम सोना छिपाया था, जिसकी कीमत ₹2.08 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सोना जब्त कर दोनों को कस्टम्स अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।