पेट में कोकीन छिपाकर यूगांडा से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची विदेशी महिला की गई गिरफ्तार

मुंबई कस्टम विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट से यूगांडा की एक महिला को गिरफ्तार किया है। 'एनडीटीवी' के अनुसार, महिला का दावा है कि उसके पेट में कोकीन की 84 गोलियां हैं जिन्हें कंसील किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 32 गोलियां निकल गई हैं और कोर्ट की अनुमति से महिला को अस्पताल ले जाया गया है।

Load More