डॉक्टर अमित मिगलानी ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में पेट में गुड़-गुड़ होने का कारण बताया है। उन्होंने बताया, "यह डर और लड़ने की स्थिति होती है...जब सामने कोई डर आता है तो हमारे ब्रेन के अंदर कॉर्टिसोल लेवल और एड्रीनलीन रश बढ़ जाता है तो हमारी आंत में भी इसका प्रभाव पड़ता है और मोटिलिटी या गुड़-गुड़ बढ़ जाती है।"