पेट में गोली लगने के बाद भी बिहार में कई किमी तक जीप चलाता रहा चालक, बचाई 15 लोगों की जान

भोजपुर (बिहार) में गुरुवार को बाइक सवार 2 लोगों द्वारा की गई फायरिंग में पेट में गोली लगने के बावजूद एक जीप चालक करीब 5-किलोमीटर तक ड्राइव करता रहा ताकि वाहन सवार 14-15 लोगों की जान बचा सके। बकौल रिपोर्ट्स, जीप सवार लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे। एसडीपीओ के अनुसार, सर्जरी के बाद चालक खतरे से बाहर है।

Load More