पेट में जलन और ऐसिडिटी के लिए ज़्यादा ऐंटासिड खाने के क्या हैं साइड-इफेक्ट?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तारिक राशिद के मुताबिक, पेट में जलन और ऐसिडिटी के लिए ज़्यादा ऐंटासिड खाने के काफी साइड-इफेक्ट हैं। कैल्शियम-बेस्ड ऐंटासिड से दिल के इलेक्ट्रिक सिग्नल बाधित होते हैं जिससे हार्टबीट अनियमित हो सकती है। बकौल डॉक्टर, 'प्रोटोन पंप इनहीबिटर्स' ऐंटोसिड, रक्त वाहिकाओं की अंदरूनी लाइनिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं और गंभीर किडनी रोग का खतरा बढ़ता है।