खेतों के कचरे से बनेगी गैस; पेट्रोनेट LNG और ग्रुनर देशभर में लगाएंगे 10 नए बायोगैस प्लांट
पेट्रोनेट LNG और ग्रुनर रिन्यूएबल एनर्जी देशभर में करीब ₹1,200 करोड़ के निवेश से 10 नए कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाएंगी। हर प्लांट में रोजाना 18 मीट्रिक टन CBG बनेगी यानी कुल 180 मीट्रिक टन उत्पादन होगा। इन प्लांटों में खेतों के कचरे और जैविक अवशेषों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, दोनों कंपनियों की परियोजना में 50:50 हिस्सेदारी होगी।