पेट्रोल और डीज़ल क्या जल्द होंगे सस्ते? हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों के पास फिलहाल महंगे खरीदे गए स्टॉक मौजूद हैं, कम कीमतों पर खरीदे गए नए क्रूड ऑयल के रिफाइनरियों तक पहुंचने पर दाम में गिरावट आने की संभावना बढ़ जाएगी।