पेट्रोल खत्म होने पर सुपर सॉपर काम नहीं कर रहा था: अमेरिका-आयरलैंड मैच रद्द होने पर सिद्धू
अमेरिका-आयरलैंड मैच के बारिश के चलते रद्द होने पर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने खुलासा किया है कि पेट्रोल खत्म होने पर सुपर सॉपर ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, "आईसीसी को परिस्थितियों पर...मौसम को हावी नहीं होने देना चाहिए।" दरअसल, मैच रद्द होने से अमेरिका सुपर 8 में पहुंच गया और पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा।