पेट्रोल-डीज़ल बेचने वाली कंपनियों के शेयरों में आज आई तूफानी तेज़ी
सरकारी तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेज़ी देखने को मिली। बीएसई पर कारोबार के दौरान भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) ने ₹359.05/शेयर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (एचपीसीएल) ने ₹401.70/शेयर के अपने-अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ। इसके अलावा कारोबार के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के
शेयर भी चढ़कर ₹185.95/शेयर तक पहुंच गए थे।