पेट्रोल-डीज़ल से LPG तक, इंडियन ऑयल ने चुकाई दाम नहीं बढ़ाने की 'कीमत'
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹2,661.37 करोड़ का घाटा हुआ है। चेयरमैन एएस साहनी ने कहा, "पश्चिम-एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल की लागत बढ़ने के बावजूद पेट्रोल-डीज़ल...LPG के दाम न बढ़ाने से यह नुकसान हुआ।" हालांकि, रिकॉर्ड बिक्री और रिफाइनरी मार्जिन में सुधार ने इस घाटे की भरपाई में मदद की है।