पेट्रोल पंप पर दावा- E20 पेट्रोल से गाड़ी की फ्यूल टंकी में मॉइश्चर होता है; सरकार ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर एक पेट्रोल पंप के बाहर लगे बोर्ड की कथित तस्वीर वायरल हुई है जिसमें लिखा है कि E20 पेट्रोल से गाड़ी की फ्यूल टंकी में मॉइश्चर होने से परेशानी हो सकती है। इसपर सरकार ने कहा, "आधुनिक वाहनों में ईंधन टैंक में पानी के प्रवेश को रोकने के लिए डिज़ाइन संबंधी विशेषताएं और सुरक्षा उपाय मौजूद हैं।"