पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को 20% से ज़्यादा करने पर विचार कर रहा है भारत: हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम-प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि भारत पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के अपने लक्ष्य को बढ़ाकर 20% से ज़्यादा करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने के लिए नीति आयोग के तहत एक समिति गठित की गई है। बकौल पुरी, भारत के सामने विकास संबंधी चुनौतियां हैं।