पेट्रोलियम को GST में शामिल करने का विचार सही नहीं है: पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम
भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा है कि पेट्रोलियम को जीएसटी के तहत लाने का विचार सही नहीं है। बकौल सुब्रमण्यन, राज्यों को पेट्रोल-डीज़ल से अधिक नियंत्रण छोड़ने के लिए मज़बूर करना राजनीतिक रूप से नासमझी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में कहा था कि केंद्र पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी के तहत लाना चाहता है।