पेट्रोल व डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है केंद्र सरकार: वित्त मंत्री सीतारमण
जीएसटी काउंसिल की 53वीं बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि केंद्र सरकार, पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने का प्रावधान जीएसटी अधिनियम में पहले से ही मौजूद है। बकौल सीतारमण, राज्यों को एकसाथ आकर इस पर आगे बढ़ने के लिए सहमत होना होगा।