पेट साफ नहीं होता? न्यूट्रिशनिस्ट ने राहत के लिए बताईं 3 चीज़ें
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक, रोज़मर्रा की चीज़ें पाचन बेहतर कर कब्ज़ से राहत दिलाने में मदद करती हैं। बकौल श्वेता, सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाना आंतों के लिए लुब्रिकेंट का काम करता है जबकि रातभर भिगोए हुए प्रुन्स या आलूबुखारा के फाइबर से और शाम 4 बजे के बाद पपीता खाने से कब्ज़ से राहत मिलती है।