पूड़ी, डोसा व मलाई चिकन बहुत पसंद है: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्कल
भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच व दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मॉर्कल ने बताया है कि उन्हें भारतीय खाना पसंद है। उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजन के बारे में बताया, "मुझे पूड़ी पसंद है। जहां तक ब्रेकफास्ट की बात है तो मुझे डोसा खाना अच्छा लगता है। मलाई चिकन और नान भी मेरा पसंदीदा खाना है।"