पेड़ से बाइक के टकराने से बाद हवा में उछले 2 युवक, मौके पर मौत; दर्दनाक वीडियो आया सामने
हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में बाइक के टकराने के बाद एक युवक बाइक के पास जबकि दूसरा थोड़ी दूरी पर गिरता हुआ दिख रहा है। मृतकों की पहचान झारखंड के कॉसमॉस (22) और सुमित (23) के रूप में हुई है।