पंडित जी ने नमस्कार करने को कहा तो दुल्हन के पैर छूने लगा दूल्हा, दुल्हन का रिऐक्शन हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पंडित जी दूल्हा-दुल्हन से एक-दूसरे को नमस्कार करने को कहते हैं जिस पर दूल्हा झुककर दुल्हन के पैर छूने लगता है। दुल्हन पहले दुल्हा को ऐसा करने से रोकती है और फिर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती है। वहां मौजूद सभी लोग भी चौंकते हुए ज़ोर से हंसने लगते हैं।