पंडित धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शुरू होने से 1 घंटा पहले रद्द की गई परमिशन, सामने आई यह वजह
कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की आगरा (यूपी) में धर्मसभा शुरू होने के 1 घंटे पहले प्रशासन ने इसकी इजाज़त रद्द कर दी है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के मुताबिक, धर्मसभा में करीब 2,000 लोगों की अनुमति दी गई थी लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 10,000 से अधिक लोग पहुंच गए और सुरक्षा कारणों से परमिशन कैंसल की गई।