पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वह लोकतंत्र के पक्षधर थे
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू का योगदान वास्तविक है।" उन्होंने कहा, "पंडित नेहरू के लिए लोकतंत्र वह ऑक्सीजन था जो हमारे जीवन को अर्थ देता था।"