पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल रहकर 121 वैदिक ब्राह्मणों का नेतृत्व करने वाले मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "दीक्षित जी काशी की विद्वत् परंपरा के यशपुरुष थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।"