पीडियाट्रिशियन ने बताया, शिशुओं के पेट में गैस बनने पर कौनसी एक्सरसाइज़ करवानी चाहिए
पीडियाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता के मुताबिक, शिशुओं के पेट में गैस बनने पर उनके सीने से नीचे की ओर मसाज करनी चाहिए और पेट पर हल्के हाथों से ऐंटी-क्लॉक वाइज़ मालिश करनी चाहिए। उनके पैरों को रोटेट करना चाहिए और कुछ देर के लिए साइकलिंग करानी चाहिए। दोनों पैरों को जोड़कर जांघों को पेट तक ले जाकर वापस लाना चाहिए।