पुणे में 6 साल के बेटे और मां की 18वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित सिग्नेचर पार्क सोसायटी में शुक्रवार शाम 33 वर्षीया एकता भांगड और उसके 6 साल के बेटे माधव की 18वीं मंज़िल से गिरने से मौत हो गई। गैलरी में दोनों के जूते-चप्पल पड़े मिले। CCTV फुटेज में दोनों लिफ्ट से ऊपर जाते दिख रहे हैं। पुलिस घटना के पीछे कारणों की जांच कर रही है।