पुणे एयरपोर्ट पर भावुक कहानी सुनाकर ऐंठता था पैसे, CISF के हत्थे चढ़ा ठग
पुणे एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की 'क्राइम ऐंड इंटेलिजेंस विंग' ने एक शातिर ठग को दबोचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भावुक कहानी सुनाकर यात्रियों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करता था। आरोपी के पास से कई फर्ज़ी पहचान-पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस ज़ब्त किए गए हैं। आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह यात्रियों से ठगी कर चुका है।