पुणे के ऑफिस में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, मैनेजर ने की थी 'शारीरिक संबंध' की मांग

पुणे में एक महिला कंडक्टर ने पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) में डिप्टी चीफ मैनेजर संजय कुसालकर के ऑफिस में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया है कि कुसालकर ने उससे शारीरिक संबंध की मांग की थी और मना करने पर निलंबित किया व शिकायत पर महिला आयोग ने कार्रवाई नहीं की थी।

Load More