पुणे के कोर्ट ने 22 जुलाई तक बढ़ाई ट्रेनी IAS अफसर पूजा की मां की न्यायिक हिरासत
पुणे के कोर्ट ने किसानों को धमकाने के आरोप में पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा हिरासत में ली गईं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ाई है। गौरतलब है, मनोरमा का एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर पुणे में किसानों को धमकाती हुई दिखी थीं।