पुणे को मिलेगी भारत की पहली डिजिट-लेटर वाहन रजिस्ट्रेशन सीरीज़ 'MH-12 1A', जानें वजह
पुणे RTO ने मौजूदा 'MH-12' की 'ZZ' सीरीज़ खत्म होने के बाद शहर की पहचान बनाए रखने के लिए 'MH-12 1A' फॉर्मेट का प्रस्ताव दिया है। इस व्यवस्था में 'MH-12' के बाद एक अंक और एक अक्षर होगा। मंज़ूरी तक नए वाहनों को अस्थाई 'MH-61' नंबर मिलेगा जिसे बाद में मामूली शुल्क देकर MH-12 में बदला जा सकेगा।