पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की कैंटीन के खाने में मिला कीड़ा, वीडियो आया सामने
पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी की कैंटीन में परोसे गए खाने में ज़िंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें छात्र परोसे गए खाने में ज़िंदा कीड़े को दिखाते नज़र आ रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया था।