पुणे टेस्ट में दूसरे दिन के खेल के बाद न्यूज़ीलैंड ने भारत पर बनाई 301 रनों की बढ़त
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पुणे में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूज़ीलैंड ने भारत पर 301 रनों की बढ़त बना ली है। पहली पारी में न्यूज़ीलैंड को 259 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम 156 पर ऑल आउट हो गई। वहीं, न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में 198/5 का स्कोर बना लिया है।