पुणे टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोल हुए विराट, फैन बोला- अब लंदन बस जाएं
पुणे टेस्ट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट होने के बाद बल्लेबाज़ विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "थोड़ा जल्दी में था, लंदन भी तो जाना है न!" वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "विराट कोहली ने ठाना है कि अब रन नहीं बनाना है, सिर्फ लंदन जाके बस जाना है।"