पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी को किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल रहा है: वकील
पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी के वकील ने किशोर न्याय बोर्ड से कहा है कि उसके (आरोपी) खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले के कारण उसे किसी कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल रहा है। बकौल वकील, दिल्ली के जिस प्रबंधन संस्थान में उसने दाखिला लिया था, उसने एडमिशन रद्द कर दिया है। हादसे में 2 इंजीनियरों की मौत हुई थी।