पुणे पोर्शा हादसे के नाबालिग आरोपी ने पूरा किया 15 दिन का 'सेफ ड्राइविंग प्रोग्राम'
पुणे के पोर्शा कार हादसे के नाबालिग आरोपी ने अदालत के आदेश के अनुसार 15 दिनों के 'सेफ ड्राइविंग प्रोग्राम' पूरा कर लिया है। आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सड़क पर वाहन चलाने के सुरक्षा उपाय, ड्राइविंग लाइसेंस का महत्व, सड़क संकेतों और प्रतीकों का अर्थ व अन्य गतिविधियां शामिल थीं।