पुणे पोर्शा हादसे में ब्लड सैंपल बदलने के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

पुणे पुलिस ने पोर्शा कार दुर्घटना मामले में ब्लड सैंपल बदलने में भूमिका निभाने वाले 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक शख्स नाबालिग आरोपी के दोस्त का पिता है। बकौल पुलिस, दो नाबालिगों के खून के नमूनों को इन दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के नमूनों से बदला गया था।

Load More