पुणे में 21 वर्षीय लड़की से गैंगरेप के मामले में 2 संदिग्धों के जारी किए गए स्केच
पुणे पुलिस ने शुक्रवार को 21 वर्षीय लड़की के गैंगरेप के मामले में 3 संदिग्धों में से 2 संदिग्धों के स्केच जारी किए। इन स्केच के आधार पर पुणे क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। वारदात गुरुवार रात पुणे के बोपदेव घाट पर हुई जहां लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी।