पुणे में 4 साल की बच्ची से 65 वर्षीय बुज़ुर्ग ने किया रेप, हत्या कर गोबर में छिपा दी लाश

पुणे (महाराष्ट्र) में छुट्टियों पर नानी के घर आई एक 4-वर्षीय बच्ची से रेप-हत्या के आरोप में 65-वर्षीय शख्स को पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पशुओं के तबेले में बच्ची से रेप किया और पत्थर से कुचलकर हत्या कर शव गोबर के ढेर में छिपा दिया। एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी उसे तबेले में ले जाता दिखा।

Load More