पुणे में कुत्ते को मुंह में दबोचकर उठा ले गया तेंदुआ, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार देर रात घर के बाहर घूम रहे एक पालतू कुत्ते को एक तेंदुआ मुंह में दबोचकर उठा ले गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक अन्य कुत्ता घटना के बाद तेंदुआ का पीछा करते हुए दिख रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Load More