पुणे में कारोबारी ने 'दिखावे' के लिए रेस्टोरेंट की दीवार पर की फायरिंग, हुआ अरेस्ट
पुलिस ने बताया है कि पुणे (महाराष्ट्र) में शनिवार को एक रेस्टोरेंट की दीवार पर कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में एक 41 वर्षीय कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, "शुक्रवार की रात आरोपी अकेले ही होटल इमेज (फैमिली रेस्टोरेंट) गया था, उसने दिखावे के लिए दीवार पर गोली चलाई।"