पुणे में गोली मारकर की गई NCP के पूर्व पार्षद की हत्या

पुणे में एनसीपी के पूर्व पार्षद वनराज अंडेकर की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंडेकर पर उनके दो बहनोइयों समेत 8-10 लोगों ने हमला किया था और 5 गोलियां चलाई थीं। बकौल पुलिस, 2 दिन पहले अपनी दुकान पर महानगरपालिका की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के बाद अंडेकर के बहनोई उनसे दुश्मनी पालकर बैठे थे।

Load More