पुणे में गर्दन के नीचे इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग रखकर सोए IT इंजीनियर की करंट लगने से हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में बीते दिनों इलेक्ट्रिक हॉट वॉटर बैग से करंट लगने से एक 30-वर्षीय आईटी इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर अकेला रहता था व मौत के 2-दिन बाद कमरे से बदबू आने पर खून से लथपथ सड़ी-गली लाश बरामद की गई। बकौल रिपोर्ट्स, इंजीनियर अपनी गर्दन के नीचे इलेक्ट्रिक वॉटर बैग रखकर सोया था।