पुणे में झरने में नहाने के लिए ऊंचाई से कूदा युवक तेज़ धारा में बहा, तलाश जारी
पुणे (महाराष्ट्र) के पिंपरी चिंचवड़ में तमहिनी घाट झरने में नहाने के लिए ऊंचाई से कूदा एक युवक पानी की तेज़ धारा में बह गया जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें युवक झरने में ऊंचाई से कूदता और तैरते हुए किनारे आने का प्रयास करता दिख रहा है।