पुणे में टक्कर मारने के बाद कार चालक ने बाइक सवार को बोनट पर 3 किमी तक घसीटा
पुणे (महाराष्ट्र) के पिंपरी-चिंचवाड़ में एक कार व बाइक की टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को बोनट पर लिटाकर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कार चालक व उसके 2 साथियों ने बाइक सवार व उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की। तीनों आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।