पुणे में ठेले पर पानीपुरी खाने गई लड़कियों को पानी में तैरते दिखे कॉकरोच
पुणे (महाराष्ट्र) में ठेले पर पानीपुरी खाने गई 2 लड़कियों को पानीपुरी के पानी में छोटे-छोटे कॉकरोच तैरते हुए दिखाई दिए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा कि लड़कियां बार-बार ठेलेवाले से कह रहीं कि पानी में कॉकरोच है और बाद में एक लड़की खुद अपने हाथ से पानी में से एक छोटा सा कॉकरोच निकालती है।