पुणे में डॉक्टर और उसकी 15 वर्षीय बेटी ज़ीका वायरस से हुए संक्रमित
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एक 46 वर्षीय डॉक्टर और उसकी 15 वर्षीय बेटी ज़ीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि शहर में 2 मामले सामने आने के बाद पुणे महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है।