पुणे में नाले में गिरी तेज़ रफ्तार कार, 5 लोगों की हुई मौत
पुणे (महाराष्ट्र) में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर मंगलवार को एक तेज़ रफ्तार कार नाले में गिर गई जिसके चलते उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के चलते चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया था।